पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संवाद क्रांति यात्रा: कॉलेजों में बताए उच्च शिक्षा के घोटाले

संवाद क्रांति यात्रा: कॉलेजों में बताए उच्च शिक्षा के घोटाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र में उच्च शिक्षा विभाग में गड़बड़ियों आैर घोटालों की पोल खोलने का दावा करने के साथ सोमवार को संवाद क्रांति यात्रा उज्जैन पहुंची। कॉलेजों आैर विश्वविद्यालय में जाकर यात्रा के सदस्यों ने विद्यार्थियों, प्रोफेसर्स व अधिकारियों से संवाद कर उच्च शिक्षा में हो रही गड़बड़ियों के बारे में जानकारी दी।

यात्रा संयोजक एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज प्रजापति के साथ यात्रा के अन्य सदस्य सोमवार को उज्जैन आए। माधव कॉलेज, कालिदास कॉलेज, विक्रम विवि सहित अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचे। प्रजापति ने बताया उच्च शिक्षा में घोटालों के प्रमाण प्रस्तुत करते हुए प्रोफेसर्स व विद्यार्थियों को संवाद क्रांति पत्रिका वितरित की जा रही है। जिसमें पीएससी घोटाले से लेकर क्रॉस कैडर, छात्रवृत्ति आैर कुलपति नियुक्ति घोटाले को उजागर करते दस्तावेज हैं।

पूरे प्रदेश में यह यात्रा निकाल कर जागरूकता फैलाई जा रही है। 19 अप्रैल से शुरू हुई यह यात्रा 15 अगस्त को भोपाल में समाप्त होगी। जहां सरकार के मंत्रियों आैर अधिकारियों को खुली चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। संवाद के दौरान आशीष कुमार, नितेश डोड, मोनिका मंडरे उपस्थित थे।

कालिदास कॉलेज में छात्राओं को संवाद क्रांति के बारे में बताते प्रजापति।

खबरें और भी हैं...