पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 दिन में मानसून की दस्तक, 9515 टन गेहूं अब भी खुले में रखा

20 दिन में मानसून की दस्तक, 9515 टन गेहूं अब भी खुले में रखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर गेहूं-चने खरीदने का दौर जारी है लेकिन इनके परिवहन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे हजारों टन उपज खुले आसमान के नीचे ही रखी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 20 दिन में मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में परिवहन नहीं हुआ तो हजारों टन उपज खराब हो जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि परिवहन में तेजी लाई जा रही है। गेहूं के बाद अब चने का परिवहन करने के निर्देश संबंधित को दिया है।

अधूरी तैयारी

मंडियों में उपज खरीदने के बाद खुले में रखे बारदान, अचानक माैसम बदला तो आ सकती है परेशानी

गेहूं से ज्यादा चने के परिवहन में सुस्ती

जिले में समर्थन मूल्य पर 2 लाख 95 हजार 466 टन गेहूं की खरीदी हुई है। इसमें से 285951 टन गेहूं का परिवहन हुआ है। बड़नगर तहसील में 66657 टन, घट्टिया में 32237 टन, खाचरौद में 36324 टन, महिदपुर में 47446 टन, नागदा में 27924 टन, तराना में 40697 टन और उज्जैन में 34662 टन गेहूं का परिवहन हो चुका है। दावा है कि यह खरीदे गेहूं का 96.8 फीसदी है।

44567 टन चना खरीदी, परिवहन 25674 टन

जिले में समर्थन मूल्य पर 44567 टन चना खरीदा गया है। इसमें से 25674 टन का परिवहन किया गया है। यह खरीदी का 57.61 फीसदी है। चने की खरीदी 19 सेवा सहकारी संस्था और 1 विपणन सहकारी संस्था के जरिए हो रहा है। जिले में चने बेचने के लिए 42351 किसानों ने पंजीयन कराए हैं। इसमें से 21014 किसानों ने उपज बेची है। चना बेचने वाले किसानों के खाते में 196 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना है। इसमें से 124 करोड़ 50 लाख रुपए ही भुगतान किया गया है।

कृषि उपज मंडी के चना खरीदी केंद्र के बाहर खुले में रखी चने की बोरियां।

खबरें और भी हैं...