पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह माह में मिलने वाली थी मल्टीलेवल पार्किंग, 7 महीने बाद पहली मंजिल का काम ही पूरा नहीं

छह माह में मिलने वाली थी मल्टीलेवल पार्किंग, 7 महीने बाद पहली मंजिल का काम ही पूरा नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढ़ाबा रोड स्थित गुल्लु की चाल में तीन मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। इसका भूमिपूजन 25 सितंबर को हुआ था। उस वक्त दावा किया गया था कि छह महीने में इसे पूरा कर दिया जाएगा लेकिन 7 महीने गुजर गए हैं।

इसके बावजूद एक मंजिल भी नहीं बनाई जा सकी है। इसकी वजह है डिजाइन में तीन बार बदलाव। निर्माण कंपनी ने भी दो करोड़ बकाया होने पर काम की गति बढ़ाने में रूचि नहीं ली। सोमवार को महापौर मीना जोनवाल निर्माण का जायजा लेने पहुंची तो ठेकेदार ने कहा-काम तो चल रहा है लेकिन भुगतान नहीं हो रहा।

अलग-अलग मंजिल पर 120 फोर व्हीलन रखे जा सकेंगे

मल्टीलेेवल पार्किंग में लिफ्ट, ऑटोमेटिक बार कोडिंग टिकट, काउंटिंग, पार्किंग के लिए गाड़ियों के प्रवेश व निर्गम के लिए अलग-अलग द्वार, सुरक्षा के लिए पूरे भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 120 फोरव्हीलर को अलग-अलग मंजिलों तक ले जाने के लिए अनुभवी ड्राइवर होंगे। वाहनों की सुरक्षा के साथ साथ क्षेत्रीय व बाहरी आने-जाने वाले वाहनों का भी ध्यान रखा जाएगा। पार्किंग का निर्माण 1400 वर्गफीट क्षेत्र में 5 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

टंकी चौक स्थित वह स्थान जहां मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी।

20 दिन का समय है, पहली मंजिल तो बनाओ

वर्तमान में प्लींथ लेवल का काम ही हुआ है। अफसरों का कहना है कि निर्माण कंपनी को 20 दिए दिए हैं। इस दौरान उसे पहली मंजिल की छत का काम पूरा करना है।

जरूरी बदलाव किया

मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जिस स्थान का चयन किया था वह पुराने शहर में है। डिजाइन में जरूरत अनुसार ही तीन बार बदलाव किया। जल्दी ही भुगतान किया जाएगा। मीना जोनवाल महापौर

10 फीसदी काम अब भी बाकी

फायर ब्रिगेड में बन रहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स।

पुराने फायर ब्रिगेड भवन की जगह बनाए जाने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भी यही हाल हैं। इसका काम 1.20 करोड़ में 6 महीने में पूरा करना था। समयावधि पूरी हो गई है लेकिन काम अभी बाकी है। जी प्लस-2 के इस कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल की छत पर पीलर ही खड़े किए जा सके हैं। साथ ही प्लास्टर से लेकर फिनिशिंग में दो महीने लगेंगे। निर्माण कंपनी ने इसे पूरा करने के लिए दो महीने और मांगे हैं। इसमें भी निर्माण कंपनी के 50 लाख रुपए बकाया हैं।

खबरें और भी हैं...