उज्जैन | भैरवगढ़ ढाबलाधूता निवासी पप्पू गिरी गोस्वामी के सूने मकान से बदमाश आभूषण-नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। भैरवगढ़ पुलिस को बताया सूने मकान से 80 हजार रुपए का सामान बदमाश ले गए हैं।
युवती से चोरी के 13 मोबाइल बरामद
उज्जैन | नीलगंगा पुलिस ने सूने घर काे निशाना बनाने वाली शांतिनगर नीलगंगा और नागदा की युवती को हिरासत में लिया इनमें एक लड़की व कुछ लड़के नाबालिग है। जो घर सूना देख मोबाइल चोरी करते थे। दोनों लड़कियों से दो दिन में 13 मोबाइल जब्त किए।