पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंश्योरेंस एजेंट बन रुपए दोगुना करने का लालच देकर 2.5 लाख रुपए ठगे

इंश्योरेंस एजेंट बन रुपए दोगुना करने का लालच देकर 2.5 लाख रुपए ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्रीगंज स्थित सन-शाइन टॉवर में अग्रफॉर्म इंश्योंरेस कंपनी के नाम से ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया बखतपुर बदनावर जिला धार के रहने वाले शांतिलाल पाटीदार ने शिकायत की है कि 6 साल पहले रघुवीर सिंह सिसौदिया और चतुर्भुज पाटीदार सहित अन्य लोगों ने सन-शाइन टावर में बुलाकर 2.5 लाख रुपए ये बोलकर जमा कराए थे कि इंश्योंरेस कंपनी 6 साल में रुपए डबल कर देगी। इस बात को 6 साल पूरे हो गए है लेकिन अब तक उन्हें राशि डबल नहीं मिली और जो राशि उन्होंने जमा की थी। वो भी नहीं लौटाई जा रही है। सनसाइन टावर में ऑफिस भी बंद है।

चाकू लेकर घूमते पकड़ाया

महाकाल थाना क्षेत्र में बड़े गणेश मंदिर के सामने पुलिस ने तिलकेश्वर के रहने वाले सोनू उर्फ सूरज पिता रमेशचंद्र को खटकेदार चाकू लेकर घूमते पकड़ा है। आशंका है कि आरोपी तिलकेश्वर से महाकाल क्षेत्र में किसी पुरानी रंजिश को लेकर अपराध करने की नियत से घूम रहा था। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...