पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएफ जवान कोर्ट रूम में पिस्टल लेकर पहुंच गया, जज ने फटकारा

एसएफ जवान कोर्ट रूम में पिस्टल लेकर पहुंच गया, जज ने फटकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएएफ का जवान सोमवार दोपहर विशेष न्यायाधीश गजेंद्र सिंह की कोर्ट रूम में लोडेेड पिस्टल लेकर फाइल लेने पहुंच गया। पिस्टल पर न्यायाधीश की नजर पड़ी तो उन्होंने फटकारते हुए कहा- तुम कौन हो, कोर्ट रूम में पिस्टल लेकर कैसे आ गए। जवान ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह विक्रमसिंह है और विधायक सतीश मालवीय का सुरक्षा गार्ड हैं। एक प्रकरण से संबंधित फाइल लेने के लिए कोर्ट में अाया था। इस पर न्यायाधीश बोले कि तुम्हारा काम फाइल लाने का नहीं है। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे माधवनगर थाना पुलिस थाने ले आई। थाना प्रभारी गगन सिंह बादल ने बताया किसी प्रकरण के संबंध में विक्रम सिंह कोर्ट पहुंचा था। पिस्टल बाहर रखने का ध्यान नहीं रहा और कोर्ट रूम के अंदर चला गया। एएसपी प्रमोद सोनकर ने बताया एसएफ जवान को समझाइश दी गई है। एसएएफ या पुलिस जवान हो या आम व्यक्ति कोर्ट रूम में जाने के नियम होते है।

विधायक का इनकार, बोले-गार्ड सुबह से मेेरे साथ

विधायक मालवीय ने कहा मेरा गार्ड सोमवार सुबह से मेरे साथ है। हम लोग भोपाल के एक गांव में समारोह में आए हैं। ऐसे में गार्ड किसी से अभद्रता या बदसलूकी कैसे कर सकता है। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है।

खबरें और भी हैं...