उज्जैन | लक्ष्मीनगर में भी 24 मई से महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंदजी महाराज भागवत कथा पर प्रवचन देंगे। आयोजन समिति के पुष्पेंद्रसिंह सिकरवार ने बताया सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा रोज शाम 4 से 7.30 बजे तक होगी। कथा की शुरुआत 24 मई सुबह 9 बजे कलशयात्रा के साथ होगी। कलशयात्रा पार्क से शुरू होगी और प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस पार्क पहुंचेगी। इसके बाद शाम4 बजे से भागवत कथा होगी। सात दिनों में भागवत का महात्म, ध्रुव चरित्र प्रसंग, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, छप्पन भोग उत्सव, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र प्रसंग होंगे। 30 मई को पूर्णाहुति होगी।
महाकाल मंदिर से अन्य धर्मों के प्रतीक चिह्न हटाने की मांग
उज्जैन | महाकाल में सिंहस्थ के पूर्व निर्मित कार्तिकेय मंडपम के शिखर पर अन्य धर्म के प्रतीक चिन्हों को अंकित किया है। अमर यादव के नेतृत्व में सहायक प्रशासक दिलीप गरुड़ को ज्ञापन सौंपा और प्रतीक चिह्नों को हटवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा इससे हिंदू धर्म की जनभावनाएं आहत होती है।