उज्जैन| साकेत नगर इंदौर रोड स्थित धनवानी हाॅल पर धनवानी काम्पीटेटिव एकेडमी द्वारा बैंक, एसएससी, रेलवे की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 27 मई को प्रातः 10 बजे फ्री माॅक टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। संस्थापक दिलीप धनवानी ने बताया कि धनवानी काम्पीटेटिव एकेडमी ने विगत 13 वर्षों में सर्वाधिक चयन शहर में दिए हैं। इस वर्ष भी संस्था के भरत परिहार, राखी नायर शोएब अहमद, श्वेता पंजवानी, शुभम् पंजवानी, अदिति शर्मा, अनिषा सलीम, हर्षवर्धन, आलोक यादव, आस्था पंवार, सुमित शर्मा, पूनम पाठक, प्रियंका भटनागर, दिपेश नागवंशी, दीपिका जोशी, जया नवलानी, रवीना जैन, नेहा याग्निक, श्रुति गुप्ता, शुभांगी जैन, रंजीतसिंह आिद का चयन विभिन्न बैंकों में हुआ है। सभी विद्यार्थियों ने इसका श्रेय कंचन प्रेमचंदानी मेडम एक्स फैकल्टी प्रोफेशनल ट्यूटोरियल इंदौर को दिया है तथा अब वे अपनी सेवाएं केवल धनवानी काम्पीटेटिव एकेडमी पर ही दे रही है। डीसीए पर विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर लैब, लायब्रेरी, टेस्ट सीरीज़ व लाईफ टाईम मेम्बरशिप भी शुरू की गई है।