पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान शिव पं. भारद्वाज

जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान शिव- पं. भारद्वाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमदमा स्थित आशापूर्णेश्वरी धाम में अधिकमास में आयोजित शिव महापुराण कथा का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विद्या धाम इंदौर के कथाकार पंडित हरिओम भारद्वाज ने शिव महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा एक मात्र शिव ही ऐसी शक्ति है जो मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। शिव की पूजा का प्रतिफल तो मिलता ही है लेकिन शिव मंदिर के शिखर के दर्शन कर लेने से भी शिव प्रसन्न हो जाते हैं। धाम संचालिका आशादेवी के नेतृत्व में महिला मंडल ने कलश यात्रा भी निकाली। समापन अवसर पर महाप्रसादी वितरण की गई। इस कथा की विशेषता यह रही कि पूरे आयोजन को महिलाओं ने ही संभाला।

खबरें और भी हैं...