पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिम्नास्टिक सीखने के लिए 5 से 10 साल की उम्र बेहतर, इसी उम्र के सबसे ज्यादा बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

जिम्नास्टिक सीखने के लिए 5 से 10 साल की उम्र बेहतर, इसी उम्र के सबसे ज्यादा बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | शहर में माधव कॉलेज, रेलवे इंस्टिट्यूट गऊघाट और महाराजवाड़ा ग्राउंड पर जिम्नास्टिक शिविर संचालित हो रहे हैं। यहां 5 से 10 साल की उम्र के 50 से ज्यादा खिलाड़ी जिम्नास्टिक सीखने आ रहे हैं। कोच नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया छोटी उम्र में बच्चों के शरीर में लचीलापन ज्यादा होता है। इसलिए इस उम्र में ही बच्चों को जिम्नास्टिक में शामिल किया जाना चाहिए। इस उम्र में शामिल होकर 15 साल की उम्र तक बच्चे नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं। शहर में संचालित तीनों शिविरों में 200 से ज्यादा खिलाड़ी जिम्नास्टिक सीखने आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...