किसान के घर से जेवर और नगदी ले गए चोर
किसान के घर से जेवर और नगदी ले गए चोर
उज्जैन | महाकाल थाना क्षेत्र में चिंतामण जवासिया की रहने वाली किसान तेजू बाई के घर से शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात चोर लाखों के जेवर और 30 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया तेजू बाई का परिवार बाहर गया था। घर पर कोई नही देख चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
रात में 3.0 आैर दिन में 1.0 डिग्री बढ़ा तापमान
उज्जैन | शहर में बीते 24 घंटों में भी दिन के अलावा रात के तापमान में उछाल आया है। इससे गर्मी तेज हो गई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा।