- Hindi News
- National
- मक्सी रेलवे चाैकी प्रभारी द्वारा छेड़छाड़ मामले में चार पुलिस कर्मी सस्पेंड
मक्सी रेलवे चाैकी प्रभारी द्वारा छेड़छाड़ मामले में चार पुलिस कर्मी सस्पेंड
मक्सी रेलवे चाैकी प्रभारी द्वारा छेड़छाड़ मामले में चार पुलिस कर्मी सस्पेंड
उज्जैन | मक्सी जीआरपी चौकी प्रभारी महेंद्र सालंुके द्वारा पूछताछ के बहाने चौकी के अंदर ले जाकर विक्षिप्त महिला से छेड़छाड़ मामले में जांच के बाद एएसपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने चार अन्य पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। यह आरोप तय हुआ है कि इन चारों की मौजूदगी में चौकी प्रभारी द्वारा महिला से छेड़छाड़ की। जांच में जो तथ्य सामने आए उनके आधार पर एएसपी दुबे ने एएसआई तुलसीराम दरबार, प्रधान आरक्षक इच्छा राम त्रिपाठी, आरक्षक राकेश गुप्ता और नारायण परमार को निलंबित कर पुलिस लाइन इंदौर भेज दिया है। मक्सी जीआरपी प्रभारी रहते महेंद्र सांलुके ने 2 अप्रैल को विक्षिप्त महिला से चौकी के अंदर छेड़छाड़ की थी। यह घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सालुंके पर जीआरपी उज्जैन में प्रकरण दर्ज किया गया। न्यायालय ने सालुंके की जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया। जांच एएसपी रश्मि अग्रवाल दुबे को सौंपी थी। एएसपी ने जांच में पाया चार पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चौकी प्रभारी ने अपराध किया। पुलिस कर्मियों ने नियमों का पालन नहीं किया। टीआई विपिन बाथम ने बताया पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर लाइन भेज दिया हैं।