पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टावर की दीवारों पर चिपका दिए नौकरी दिलाने, टिफिन पहंुचाने के परचे, रोके कौन?

टावर की दीवारों पर चिपका दिए नौकरी दिलाने, टिफिन पहंुचाने के परचे, रोके कौन?

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टावर के खंभों से लेकर दीवारों को प्रचार का जरिया बना दिया है। एक तो यह सरकारी भवन है। दूसरा कोई रोकने-टोकने वाला ही नहीं है। यहां दो सरकारी कार्यालय लगते हैं लेकिन दोनों को इससे कोई लेना-देना नहीं है कि दीवारों पर कौन-कब प्रचार के लिए क्या चिपका रहा है। भास्कर ने उन सभी लोगों से चर्चा की जिनकी प्रचार सामग्री यहां चिपकी है। पढ़िए क्या कहा उन लोगों ने। लोगों को संस्कृति, ज्ञानवान बनाने के लिए नि:शुल्क किताबें घर तक पहुंचाने वाली दिल्ली की एजेंसी का कहना है टावर पर लोगों के भले के लिए पोस्टर चिपकाए हैं। संस्था के आदित्य भट्ट ने कहा- जो लगाए, उन्हें हटाया नहीं जा सकता। आपको परेशानी है तो आप ही हटा दो।

नाम की डिफेंस अकादमी, शहर की धरोहर तक नहीं बचा पा रहे

देश की रक्षा के लिए युवाओं को तैयार करने का दावा करने वाली िडफेंस अकादमी के प्रचार के टावर की दीवारों पर बड़े-बड़े पोस्टर चिपके हैं। मामले में संस्था संचालक राहुल यादव बोले- ये पोस्टर गांव के बच्चों को दिए थे। वे कहकर ले गए थे कि इसे गांवों में लगाएंगे। पोस्टर टावर पर किसने लगा दिए, इसका पता लगाएंगे और इन्हें जल्द ही हटवाएंगे।

टावर की दीवारों पर इस तरह लगे हैं प्रचार के पोस्टर।

श्रद्धांजलि की अपील भी चिपकाई

शहीदों कोे श्रद्धांजलि देने वाली एक संस्था ने तो श्रद्धांजलि देने की अपील तक चिपका दी है। संस्था के लक्की सिंह ने कहा- लड़कों ने लगा दिए होंगे। हमें पता नहीं है। वैसे भी हम शहीदों को श्रद्धांजलि की अपील ही कर रहे हैं कोई गलत काम नहीं।

रात में लगाते हैं पोस्टर

सहायक अधीक्षक, पोस्ट अाॅफिस टावर एसके जैन ने बताया हम भी चाहते हैं कि टावर को कोई नुकसान न पहुंचे लेकिन किसे रोकें। कार्यालय बंद होने के बाद रात में पोस्टर चिपकाकर चलेे जाते हैं।

उज्जैन वाले ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

शहर के हेरीटेज स्थलों को बचाने की जिम्मेदारी शहर के युवाओं के ग्रुप उज्जैन वाले ने ली है। ग्रुप के सदस्यों ने बताया टावर चौक का सुधार के साथ हेरीटेज स्थलों की देखभाल भी ग्रुप करेगा।

खबरें और भी हैं...