पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांची पॉर्लर का ताला तोड़कर दूध दही और कोल्डड्रिंक ले गए चोर

सांची पॉर्लर का ताला तोड़कर दूध दही और कोल्डड्रिंक ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | कोठी रोड़ स्थित सांची पॉर्लर का ताला ताेड़कर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोर दूध, दही, घी, बिस्किट और कोल्डड्रिंक्स चोरी कर ले गए। संचालक इम्तियाज अहमद ने बताया कोठी रोड़ पर विक्रम कीर्ति मंदिर के पास सांची का दुग्ध पाॅर्लर है। शनिवार सुबह जब वह पॉर्लर खोलने आया तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ है। अंदर से दही के पैकेट 10, श्रीखंड 10, दूध मीठा 5, सादी छाछ 8, छाछ नमकीन, बिस्किट और कोल्डड्रिंक्स सहित लस्सी के ग्लास, पानी की बॉटल और गल्ले में रखे 2 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...