पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्रिल मशीन से दरवाजा काटकर लैपटॉप मोबाइल व जेवर ले उड़े

ड्रिल मशीन से दरवाजा काटकर लैपटॉप-मोबाइल व जेवर ले उड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमिश्नर कार्यालय से सेवानिवृत्त अधीक्षक जियाउद्दीन कुरैशी के नागझिरी क्षेत्र के मकान में चोरी करने आए दो बदमाश सीसीटीवी कैमरें में कैद हुए हैं। दोनों ड्रिल मशीन और अन्य औजार लिए थे। रैकी कर दोनों ने दरवाजे को काटा, फिर उसका लॉक काट अंदर घुसे। चंद मिनटों में लैपटॉप, मोबाइल और आभूषण व नकदी समेत अन्य सामान ले गए। पुलिस ने बताया कुरैशी के पुत्र का बीमारी के चलते इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसी कारण घर सूना था। दोनों बदमाश का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हुलिया पता लगाने में कामयाब हुई है। बदमाशों को ही दोनों के फुटेज दिखाए हैं। सुराग भी मिल गया है। एक बदमाश चैक्स शर्ट पहने था उसे पहले भी नागझिरी एरिया में देखा है।

इस तरह ड्रिल मशीन से दरवाजा काटा।

खबरें और भी हैं...