वैशाखी पर दूधतलाई गुरुद्वारे में सिख महिलाओं व जत्थे ने किया कीर्तन
वैशाखी पर्व के अवसर पर शनिवार को दूध तलाई गुरुद्वारे में सिख समाज की महिलाओं व अमृतसर से आए जत्थे ने गुरु का शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारे में सैकड़ों की संख्या में समाजजन उमड़े और निशान साहिब की सेवा कर गुरु का लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह 8 बजे गुरुद्वारे में वैशाखी पर्व का कार्यक्रम शुरू हुआ। समाजजनों ने सबसे पहले निशान साहिब की सेवा की। इसके बाद 9 बजे से अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक सिख समाज की महिलाओं ने कीर्तन किया। इसके पश्चात अमृतसर से आए रंजीत सिंह रसीला व जत्थे ने गुरु का शबद कीर्तन गायन किया। कार्यक्रम के दौरान दूध तलाई गुरुद्वारा के नए अध्यक्ष के रूप में गुरदीप सिंह जुनेजा के नाम की संगत के बीच घोषणा की गई। दोपहर 1.30 बजे से लंगर शुरू हुआ जिसमें समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह अरोरा, मस्तान सिंह छाबड़ा, कुलदीप कौर सलूजा, सुरजीत सिंह डंग, जसविंदर सिंह ठकराल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
बोतले गुरुद्वारे में वैशाखी के अवसर पर शनिवार को अमृतसर से आए जत्थे ने कीर्तन किया।
आज अकादमी में वैशाखी मेला
वैशाखी के अवसर पर दूध तलाई गुरुद्वारे में शनिवार को सिख समाज की महिलाओं ने कीर्तन किया।
रविवार को खत्री अरोड़ वंशीय समाज एवं सिख समाज उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में कालिदास अकादमी में पंजाबी मेले का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से मेला शुरू होगा। कुलभूषण जुनेजा ने बताया कि मेले में व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा बाहर की पार्टी नृत्य, भांगड़ा आदि की प्रस्तुति देगी। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। वैशाखी के अवसर पर पहली बार इस तरह का मेला आयोजित किया जा रहा है जो कि पंजाब की संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।