बाबा साहेब के आदर्श अपनाएं विद्यार्थी
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर के 127वें जन्मदिवस पर शनिवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कॉलेज के सभागृह में हुई इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज के डॉ. व्हायके ठाकुर थे। कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष राजपूत ने कहाकि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन सेवा के कार्य में समर्पित किया। जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहे। विद्यार्थियों को बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम को एबीवीपी के नगरमंत्री अभिषेक राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थी व एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर बैरवा महासभा अध्यक्ष दिलीप मेहरा के नेतृत्व में टॉवर चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
पाइप फैक्टरी चौराहे पर बाबा साहेब के नाम पर द्वार बनाएं
उज्जैन हरिहर संत रविदास अहिरवार समाज समिति ने शनिवार को महापौर मीना जोनवाल को ज्ञापन दिया। इसमें पाइप फैक्टरी चौराहे पर द्वार बनाकर नामकरण बाबा साहेब के नाम पर करने की मांग की। अध्यक्ष दिनेश राठौर, बाबूलाल वाघेला, ओमप्रकाश चौहान, मुकेश सूर्यवंशी, दुलेसिंह सूर्यवंशी मौजूद थे।
टावर चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
टावर चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
महापौर मीना जोनवाल ने टावर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, प्रदीप पांडे, पार्षद रिंकू बेलानी, प्रेमलता बैंडवाल मौजूद थे।
इन संस्थाओं ने भी बाबा साहेब को अर्पित की पुष्पांजलि
दलित क्रांति मोर्चा, भारतीय मानव कल्याण महासमिति, राष्ट्रीय दलित महासंघ, समग्र अनुसूचित जनजाति संघ, धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय, संस्था निर्झर, वसुधैव कुटुंबकम् सामाजिक संस्था, अभा धोबी महासंघ युवा इकाई, अवंतिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, ब्लॉक व युवा कांग्रेस।
ताजपुर में मनाया बाबा साहेब का जयंती उत्सव
ताजपुर | आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पंचायत चौराहे पर भीम सेना के तत्वाधान में आंबेडकर जयंती उत्सव मनाया गया। पंचायत चौराहे पर भीम सेना के संभागीय अध्यक्ष आनंद लोहाना के नेतृत्व में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सिकंदर खान, रामरतन परमार, सादिक भाई, फैजल भाई, महमूद भाई, सत्यनारायण राठौर, शुभम राठौर मौजूद थे।