पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती चल समारोह में फ्रीगंज के ब्राह्मण, दर्शन यात्रा में सिंहपुरी की महिलाएं निकलेंगी

परशुराम जयंती चल समारोह में फ्रीगंज के ब्राह्मण, दर्शन यात्रा में सिंहपुरी की महिलाएं निकलेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | अभा ब्राह्मण समाज 18 अप्रैल शाम 6 बजे महाकाल मंदिर से चल समारोह निकालेगा। इसकी तैयारियों के लिए शनिवार को संपूर्ण फ्रीगंज क्षेत्र, सेठीनगर, ऋषिनगर, माधवनगर, दशहरा मैदान, मक्सी रोड, महाकाल वाणिज्य केंद्र, वसंत विहार, अलकापुरी, अलकनंदा नगर क्षेत्रों के ब्राह्मण शामिल हुए। अभा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हरदेनिया पैलेस, राजस्व कॉलोनी में बैठक हुई। इसी तरह महाकाल मंदिर से निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा के लिए शनिवार शाम 5 बजे सिंहपुरी में ब्राह्मण समाज की महिलाओं की बैठक हुई। पार्षद माया त्रिवेदी ने बताया सिंहपुरी महिला मंडल का गठन किया।

खबरें और भी हैं...