नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने की भस्म आरती
उज्जैन | नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शनिवार को अलसुबह उज्जैन आए और महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचते इसके पहले ही वे यहां से महू के लिए रवाना भी हो गए। अजय सिंह के उज्जैन आने का कार्यक्रम पूर्व से घोषित नहीं था। पूजन आशीष गुरु ने कराया। सिंह भोपाल से भी अकेले ही आए थे। कुछ कांग्रेस नेताओं को उनके भस्मारती में आने की खबर जब तक मिली और वह मिलने मंदिर पहुंचते इसके पहले ही अजय सिंह यहां से रवाना हो चुके थे। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।