पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कोर्स
उज्जैन | फ्रीगंज स्थित परम हरिकृपा सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं ग्लोबस कॉमर्स एकेडमी पर मप्र शासन की अभिनव योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक 28 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं। परम हरिकृपा संस्था के डायरेक्टर अविनाश बटवाल ने बताया उक्त योजनांतर्गत आईबीपीएस, एसएससी, रेलवे, एमपीपीएससी, सीएसीपीटी, जेईई मेंस आदि कोर्स नि:शुल्क उपलब्ध हैं एवं साथ ही विद्यार्थियों को शिष्यावृत्ति भी प्रदान की जाएगी।