पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन 20 मई को

ब्राह्मण समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | अिखल भारतीय सर्व ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 मई को आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन में देशभर से समाजजन शिरकत करेंगे। इस मौके पर संत समागम एवं समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

अिखल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जोशी व प्रदेश महामंत्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि 20 मई को नृसिंह घाट स्थित गंगा गार्डन में आयोजित होने वाला यह परिचय सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र का शुभारंभ संत समागम से होगा तथा अतिथियों का स्वागत एवं समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। द्वितीय सत्र में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय करवाने के साथ ही संतों के आशीर्वचन भी होंगे। प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र पुरोहित, योगेश शर्मा, नगर अध्यक्ष श्याम पंचोली, जिला अध्यक्ष आशीष शुक्ला, महिला नगर अध्यक्ष सारिका चौबे, जिला अध्यक्ष नजरी उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, निरंजनलाल पुरोहित, महेन्द्र शर्मा, क्षमाशील मिश्रा, दीपक शर्मा, अिभषेक वैद्य, देवेन्द्र पुरोहित ने समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक के दौरान पक्षियों को दाना-पानी के लिए मिट्‌टी के कटोरे वितरित किए।

खबरें और भी हैं...