असंगठित क्षेत्र के युवा प्रमुख आज करेंगे मंथन
उज्जैन | भाजयुमो असंगठित कामगार युवा कल्याण समिति के बैनर तले 100 से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के युवा प्रमुखाें की बैठक रविवार शाम 5 बजे श्री महाकालेश्वर भक्त निवास भारत माता मंदिर पर होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी मार्गदर्शन देंगे। असंगठित क्षेत्र के 1500 से अधिक युवा कल्याण समिति से पहली बार संपर्क में आए हैं। उन्हें बैठक में संगठन व उसकी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।