पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट सॉफ्टबॉल में उज्जैन टीम को सिल्वर मेडल

स्टेट सॉफ्टबॉल में उज्जैन टीम को सिल्वर मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | इंदौर में हुई सातवीं मिनी सब जूनियर ओपन स्टेट गर्ल्स एंड बॉयज सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में उज्जैन की दोनों टीम उपविजेता रही। खिलाड़ी दीप्ति ने बताया बालिका वर्ग की टीम ने मंदसौर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दोनों वर्गों में फाइनल मैच इंदौर की टीम से हुए। कोच राखी चौहान के नेतृत्व में टीम को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड बालिका वर्ग में खुशबू सेन व बालक वर्ग में संजय डोंडवे को मिला। जिला खेल अधिकारी रूबिका देवान ने बताया उज्जैन जिले की दोनों टीमों को चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है।

खबरें और भी हैं...