सांई पारूराम साहेब के वार्षिक उत्सव में ध्वजारोहण
उज्जैन | सतगुरु सांई पारूराम साहेब का वार्षिक बरसी उत्सव शनिवार सुबह अलखधाम नगर सांई मंदिर के पीछे दरबार में भजन-कीर्तन और ध्वजारोहण से प्रारंभ हुआ। समापन 16 अप्रैल को पल्लव साहेब के साथ होगा। विक्रम भीमवानी ने बताया ध्वजारोहण दरबार के गादीनशीन सांई हरिराम साहेब, बाबा खटियावाले साहेब, संत सांई फकीरालाल, संत सांई लालचंद साहेब, सिंधु सेवा समिति के दीपक बेलानी, सिंधी समाज के नगर व बाहर से आए सत्संग प्रेमियों की उपस्थिति में हुआ। रविवार शाम 6 बजे श्रीमद् भागवत साहेब भोग होगा। समापन सोमवार सुबह 10 बजे पल्लव साहेब प्रार्थना से होगा।