पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचक्रोशी यात्रियों का आज शिवरथ के साथ प्रवेश

पंचक्रोशी यात्रियों का आज शिवरथ के साथ प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकाल मंदिर में बाहर से दर्शन, मंगलनाथ में नहीं होगी भात पूजा

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

वैशाख मास में पंचक्रोशी यात्रा पर निकले हजारों श्रद्धालु रविवार को शिव रथ के साथ भजन कीर्तन करते हुए नगर में प्रवेश करेंगे। जो लोग यात्रा पर पहले से रवाना हो गए थे वह शनिवार को उज्जैन आ गए और उन्होंने अष्ट तीर्थ की यात्रा भी शुरू कर दी। रविवार को सुबह कोयला फाटक स्थित पंचक्रोशी द्वार से यात्रियों का बड़े जत्थे के रूप में नगर प्रवेश होगा। मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। शनिवार को दिनभर अलग-अलग जत्थों में यात्रियों का पंचक्रोशी से आगमन जारी रहा। महाकाल सहित अन्य मंदिरों में यात्रियों की भीड़ रही। जो लोग तिथि व मुहूर्त से पहले ही यात्रा पर निकल गए थे वह शुक्रवार से ही शहर में आना शुरू हो गए थे तथा शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग शहर आए। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व का शिप्रा में श्रद्धालु स्नान करने के बाद अपने घर लौटेंगे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर में रविवार और सोमवार को गर्भगृह में स्थाई रूप से प्रवेश बंद रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं को बाहर से दर्शन कराए जाएंगे, वहीं मंगलनाथ मंदिर में भी सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व के चलते भात पूजा बंद रखी जाएगी। प्रशासन ने शिप्रा के घाटों पर भी स्नान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

खबरें और भी हैं...