पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छत पर सो रही डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पूर्व भाजपा पार्षद का पुत्र गिरफ्तार

छत पर सो रही डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पूर्व भाजपा पार्षद का पुत्र गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर| छत पर सो रही डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पूर्व भाजपा पार्षद और वर्तमान महिला मोर्चा की नगर महामंत्री के पुत्र को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां के आ जाने के कारण वह भाग निकला। आरोपी दुष्कर्म के ही एक अन्य मामले में चार महीने पहले जमानत पर छूटा है। घटना 18 मई रात 10.30 बजे की है। मोहनपुरा निवासी महिला ने गर्मी के कारण अपनी डेढ़ साल की बच्ची को छत पर सुलाया और दूसरी मंजिल स्थित घर में काम में जुट गई। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। शेष|पेज 7 पर



छत पर सो रही डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पूर्व भाजपा पार्षद का पुत्र गिरफ्तार

वह दौड़कर छत पर पहुंची तो कुम्हार मोहल्ला निवासी चेतन पिता सत्यनारायण ठाकुर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। यह देख महिला ने शोर मचाया, तो चेतन भाग निकला। शोर सुन पड़ोसी नासिर व रवि बाहर आए, जिन्होंने चेतन को भागते हुए देख लिया। बच्ची मां व अन्य परिजन के साथ रात में ही थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करवाया। एसडीओपी प्रशांत मुकादम के निर्देश पर टीआई विवेक कनोड़िया व एएसआई सत्येंद्र चौधरी ने रात में ही चेतन को गिरफ्तार कर लिया। टीआई कनोड़िया ने बताया आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपी पर पहले से चल रहा दुष्कर्म का केस

जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन भाजपा के पूर्व पार्षद का पुत्र है। चेतन पर 11 अगस्त 2016 में भी एक युवती ने बड़नगर थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। उक्त मामले में वह जेल से चार माह पूर्व ही छूटा है तथा न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है।

आरोपी चेतन

दत्त अखाड़ा आश्रम में महंत आनंदपुरी के कक्ष से 20 लाख रुपए से भरा बैग चोरी, शंका सेवक पर

उज्जैन| शिप्रा नदी के समीप स्थित दत्त अखाड़ा आश्रम में प्रमुख पुजारी और महंत आनंदपुरी के 20 लाख रुपए चोरी हो गए। नोटों से भरा बैग आश्रम के ही कक्ष में रखा था। चोरी के बाद से ही अखाड़े से सेवक गायब है। महंत ने उसी पर शंका जताते हुए महाकाल थाने में रिपोर्ट की है। महाकाल थाना टीआई एमएस परमार मौके पर पहुंचे और जांच की। आनंदपुरी ने पुलिस को बताया कि 18 से 19 मई के बीच रुपए चोरी हुए। इस दौरान कक्ष का दरवाजा बंद नहीं था। अखाड़े के सेवक वरूण पुरी उर्फ वरूण शर्मा निवासी ग्वालियर पर शंका जताई है। टीआई परमार ने बताया कि वरूण के बारे में पता कर रहे हैं।

पांच साल से अखाड़े में ही सेवा दे रहा था

खबरें और भी हैं...