पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटीआई में आज रोजगार मेला, 18 से 35 साल के आईटीआई पास युवा हो सकते हैं शामिल

आईटीआई में आज रोजगार मेला, 18 से 35 साल के आईटीआई पास युवा हो सकते हैं शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | मॉडल कैरियर सेंटर जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 22 मई को एक दिवसीय रोजगार मेला आईटीआई (पुरुष) में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से यह रोजगार मेला शुरू होगा। जिसमें ऐसे आवेदक, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है आैर जिन्होंने वर्ष 2014 से 2018 के बीच 60 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एवं डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेस ऑपरेटर, मशीनिष्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, ऑटोमोबाइल्स आैर डीजल मशीन आदि ट्रेड में पास की है, वह आवेदन कर शामिल हो सकेंगे। इन आवेदकों द्वारा 10वीं (नियमित) 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। यह आवेदक 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकेंगे।

खबरें और भी हैं...