पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धन की तंगी से ग्राहकी कमजोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धन की तंगी से ग्राहकी कमजोर

इंदौर|
बाजार में धन की तंगी महसूस की जा रही है। इसके अलावा अमेरिका-चीन ट्रेड वार कुछ ठंडा पड़ता नजर आने से दोनों धातुओं के भावों में नरमी का वातावरण बना हुआ है। विश्व बाजार में सोना ऊपर में 1291.40 नीचे में 1281.20 डॉलर एवं चांदी ऊपर में 1647 नीचे में 1628 सेंट। लोकल, सराफा बाजार में कमजोर ग्राहकी से सोना एवं चांदी के भाव आंशिक नरमी लिए रहे, जबकि रुपया कमजोर चल रहा था। सोना नीचे में 31780 रुपए ऊपर में 31920 रुपए एवं चांदी ऊपर में 40625 रुपए नीचे में 40375 रुपए बिक गई। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 40500 सोना 10 ग्राम 31825 सिक्का 625 रुपए। उज्जैन| सोना केडबरी 31750 रवा 31600 चांदी पाट 40400 चांदी टंच 40200 सिक्का 700 रुपए। रतलाम| चांदी चौरसा 40250 चांदी टंच 40350 सिक्का 640 सोना स्टैंडर्ड 31850 सोना रवा 31700 जेवराती 31300 रुपए।

विश्व बाजार में भारतीय समयानुसार शाम 7.05 बजे सोना (फरवरी) 1288.50 डॉलर चांदी (मार्च) 1652 सेंट।

खबरें और भी हैं...