पेंशन घोटाले में अब 12 खातेदारों की भूमिका की पड़ताल
पेंशन घोटाले में अब 12 खातेदारों की भूमिका की पड़ताल
उज्जैन | ऑनलाइन पेंशन घोटाले के तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद अब सायबर सेल पुलिस मामले में उन 12 खातेदारों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं जिनके बैंक खातों में कई बार पेंशन की राशि डाली जाती रही। ये सभी खाते रीवा के लोगों के हैं। गौरतलब है कि जिले की उज्जैन, खाचरौद व तराना जनपद पंचायत के 11 हितग्राहियों की पेंशन भी इन्हीं के खातों में पहुंची हैं। भोपाल सायबर सेल के टीआई मनीष राय ने बताया कि यदि संबंधित खाते धारियों की संलिप्तता भी मामले में पाई गई तो ये भी आरोपी बनाए जाएंगे। इनको भी हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं जिससे खातेदारों के भी मामले में लिप्त होने की आशंका है। पकड़े गए तीनों आरोपी 16 अप्रैल तक रिमांड पर हैं।