- Hindi News
- National
- बेटी के लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को ब्राउन शुगर सप्लाई में फंसाने वाली मां को पछतावा नहीं
बेटी के लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को ब्राउन शुगर सप्लाई में फंसाने वाली मां को पछतावा नहीं
बेटी के लिव इन रिलेशन पार्टनर को ब्राउन शुगर के केस में फंसाने का षडयंत्र रचने वाली युवती की मां समेत पांच आरोपियों के पकड़े जाने का शनिवार को माधवनगर पुलिस ने खुलासा किया। साजिश की मास्टर माइंड युवती की मां बबली जायसवाल को बताया, जिसने पांच लाख रुपए में बेटी के लिव इन रिलेशन पार्टनर राहुल को फंसाने के लिए सौदा तय किया लेकिन प्लानिंग फेल हो गई और युवक को फंसाने से पहले ही सब पकड़े गए। शनिवार को हिरासत में पूछताछ के दौरान बबली जायसवाल को कोई पछतावा नहीं था जबकि साथ में पकड़ी गई मक्सीरोड गोपालपुरा निवासी पुष्पा का कहना था उसे इस बारे जानकारी नहीं थी। राहुल से पहचान होने से वन स्टाफ सेंटर में रह रही युवती से बात कर उसके हालचाल राहुल को बताती थी। बबली जायसवाल से भी परिचय था। उन्होंने मुझे बुलाकर यह कहा कि यह लिफाफा रख लो और राहुल तक पहुंचा देना। मैंने उसे डिक्की में रख लिया। मुझे क्या पता था कि उसमें ब्राउन शुगर थी। सीएसपी सतीश समाधिया ने बताया सभी पर एनडीपीएस एकट में कार्रवाई की है। आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। शनिवार दोपहर में राहुल भी माधवनगर थाने पहुंचा। यहां बताया दोनों राजी-मर्जी से साथ रह रहे थे।
दांये से पहले नंबर पर नीतेश, दूसरे पर पं.विष्णु शर्मा, तीसरे पर मास्टर माइंड बबली जायसवाल और चौथे नंबर पर चेहरा छुपाए पुष्पा।