डीजे जब्त, विरोध के बाद छोड़ा
उज्जैन | टावर चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान शनिवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके डीजे को जब्त कर लिया, जिस पर डॉ. आंबेडकर का गीत बजाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि वे बगैर अनुमति डीजे बजा रहे थे। अजा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, लालचंद भारती, दीपक मेहरे के अनुसार पुलिस ने डीजे जब्त करने के साथ उनके दो कार्यकर्ताओं को भी थाने पर बेवजह बैठाए रखा। खबर मिलने पर सीएसपी मलकीतसिंह और सतीश समाधिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया और डीजे छोड़ दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ केक काटकर डॉ. आंबेडकर का जन्मदिन मनाया।