पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्भगृह से दर्शन नहीं कराने पर भाजपा नेता ने कर्मचारियों से किया विवाद

गर्भगृह से दर्शन नहीं कराने पर भाजपा नेता ने कर्मचारियों से किया विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकाल मंदिर में गर्भगृह से दर्शन नहीं कराने की बात को लेकर भाजपा नेता ने मंदिर प्रबंध समिति के प्रोटोकॉल के कर्मचारियों से विवाद किया। इसे लेकर मंदिर के अधिकारी ने प्रशासक व कर्मचारियों ने शनिवार को भोपाल से आये मुख्यमंत्री के निज सचिव नीरज वशिष्ठ से मामले की शिकायत की। शुक्रवार को दोपहर में भाजपा नेता जयंत गरुड़ अपने परिचितों को महाकाल दर्शन कराने लाए थे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति की उप प्रशासक प्रीति चौहान को फोन कर गर्भगृह से दर्शन कराने की बात कही थी। अधिकारियों ने उन्हें नंदीहॉल से दर्शन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जब गरुड़ दर्शन करने नंदीहाॅल पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों से गर्भगृह में ले जाकर दर्शन कराने की जिद की। प्रोटोकॉल में तैनात कर्मचारी अशोक ठोमरे आदि ने उन्हें जानकारी दी कि गर्भगृह में प्रवेश बंद है और अंदर से दर्शन संभव नहीं है तो इसे लेकर गरुड़ ने उनसे विवाद किया। कर्मचारियों ने पुलिस चौकी स्थित सत्कार कक्ष में जाकर विवाद की जानकारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसपी दीक्षित को दी तो दीक्षित ने गरुड़ से बात की। गरुड़ ने उनसे भी अभद्रता की। अधिकारी दीक्षित ने शनिवार को मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अवधेश शर्मा को मामले की लिखित में शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...