- Hindi News
- National
- जिले में साढ़े चार साल में 69468 महिला मतदाता बढ़ी, उज्जैन दक्षिण विधानसभा में 18.8% बढ़त
जिले में साढ़े चार साल में 69468 महिला मतदाता बढ़ी, उज्जैन दक्षिण विधानसभा में 18.8% बढ़त
उज्जैन | जिले में साढ़े चार साल में 69468 महिला मतदाता बढ़ी हैं। सबसे ज्यादा बढ़त उज्जैन दक्षिण विधानसभा में आई। यहां 18.8 फीसदी यानी 18607 महिलाओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़ाए। नवंबर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 1271463 मतदाता थे, जो अप्रैल 2018 में बढ़कर 1404468 हो गए हैं। अभी सूची में नाम जोड़े जा रहे हैं। इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।