पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 20 दिन में दो मौत होना गंभीर, फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 20 दिन में दो मौत होना गंभीर, फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | जिले में फर्जी और बंगाली डॉक्टर के इलाज से 20 दिन में एक छात्रा सहित दो लोगों की मौत को स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ने गंभीरता से लिया। भास्कर से चर्चा में वे बोले- झोलाछाप और फर्जी डाक्टरों के खिलाफ स्वास्थ विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम को मिलकर कार्रवाई करना चाहिए। उज्जैन में ऐसा नहीं हो रहा है तो मैं अफसरों को बोलता हूं कि वे कार्रवाई करें। शहर में 21 मार्च को वृंदावनपुरा निवासी 9वीं की 15 वर्षीय छात्रा जीनू पिता राम बंबीवाल की मौत हुई। परिजन का आरोप है कि डाॅ.अशफाक नागौरी के गलत इलाज से मौत हुई। टीआई ओपी मिश्रा ने कहा पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। दूसरा मामला 6 अप्रैल को अमलावदाबीका गांव में हुआ। यहां बुजुर्ग हेमराज पिता नंदा का इलाज बंगाली डॉक्टर ने किया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्रसिंह हाडा भी पीएम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

एनआरएचएम डायरेक्टर विश्वनाथन ने की समीक्षा

शनिवार को एनआरएचएम के डायरेक्टर एस विश्वनाथन अल्प प्रवास पर शहर आए। उन्होंने चरक अस्पताल में स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा की। जिसमें मुख्य रूप से जन्म-मृत्यु दर, शिशु-मातृ मृत्यु दर, दवाई की उपलब्धता, सीजर ऑपरेशन, आय-व्यय, मजदूर वर्ग को सेवाओं का लाभ और अमले की स्थिति आदि बिंदुओं की समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...