पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर सीएम से 20 को मिलेंगे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंत्री

सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर सीएम से 20 को मिलेंगे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ के लिए आरक्षित जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर अभा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और महामंत्री हरि गिरि 20 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिलेंगे। वे मेला क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए योजना बनाने के लिए कहेंगे।

सिंहस्थ 2016 के दौरान राज्य शासन ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र की घोषणा की थी। अधिसूचना में मेला क्षेत्र की जमीन पर किसी भी तरह के पक्के निर्माण पर रोक लगाई गई थी। सिंहस्थ क्षेत्र को लेकर अखाड़ा परिषद ने भी मुख्यमंत्री चौहान को सचेत किया था कि अब मेला क्षेत्र में किसी तरह के पक्के निर्माण और अतिक्रमण न हो। महामंत्री हरि गिरि के अनुसार मेला क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण व अवैध कॉलोनियां बन जाने से अंकपात, आगररोड, बड़नगर रोड पर मेला क्षेत्र घटता जा रहा है। इसलिए 2016 के लिए इंदौर फोरलेन से नया बायपास बना कर नया मेला क्षेत्र बनाया गया, जो रामघाट से काफी दूर है। यदि मेला क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां नहीं रोकी गई तो शिप्रा किनारे मेले के लिए जगह ही नहीं बचेगी।

पहले भी बताया, कार्रवाई नहीं

नीलगंगा पड़ाव पर भी अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस क्षेत्र को बाउंड्रीवॉल बनाकर सुरक्षित करना जरूरी है। बिल्डर, कॉलोनाइजर मिलकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पंचक्रोशी पड़ाव स्थलों पर भी अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे पंचक्रोशी यात्रियों के लिए भी पड़ाव स्थलों को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। यात्रियों को एक दिन में ज्यादा लंबी दूरी तय करना पड़ रही है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को उज्जैन आकर मेला क्षेत्र की जानकारी लेंगे तथा 20 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती के मौके पर भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे। उन्हें मेला क्षेत्र की जानकारी देकर अतिक्रमण और अवैध निर्माण रोकने के लिए आग्रह किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...