सरकारी खरीदी का सरसों के भाव पर विशेष प्रभाव नहीं
सरसों तेल में मांग का अभाव होने से मिल वालों ने सरसों की खरीदी से हाथ खींच रखा है। देशभर में सरसों की दैनिक आवक 4.50 से 5 लाख बोरी के बीच हो रही है। सरसों भरतपुर में 3550 अलवर में 3700 जयपुर में 3975 एवं कोटा में 3600 से 3650 रुपए के भाव बताए गए। भावों में अधिक मंदी के बाद किसानों की बेचवाली अटक सकती है। सरकारी खरीदी का प्रभाव भावों पर नहीं पड़ पा रहा है। सरसों तेल एक्सपेलर के भाव उत्पादक मंडियों में 720 से 740 रुपए राजस्थान में कच्चीघानी तेल के भाव 750 से 770 रुपए रह गए। सरसों डीओसी कोटा 5500 से 6000 रुपए प्रति टन के भाव बताए गए।
प्लांटों में सोया तेल विप्पी 763 केशव 765 अविएग्रो बजरंग 766 महाकाली 768 धानुका 753 से 754 एमएस 754 मंदसौर 757 इंदौर पाम 772 से 773 रुपए। कांडला पाम 709 से 712 सीपीओ 640 सोया डीगम 720 सोया रिफाइन 748 से 750 रुपए। प्लांटों की खरीदी सोयाबीन प्रेस्टीज 3825 महाकाली 3850 रामा 3800 खंडवा ऑयल्स 3800 कृति 3775 रुपए। इंदौर सींगदाना तेल 880 से 900 सोया रिफाइन 772 से 773 साॅल्वेंट 730 से 735 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3600 से 3700 बेस्ट 3800 से 3900 निमाड़ी 3950 से 4000 रायड़ा 3350 से 3500 सोयाबीन 3750 करंज 2450 टोली 2400 रुपए।
कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 1010 (60 किलो) 1178 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 990 (60 किलो) 1056 (70 किलो) अकोला 1475 रुपए।