पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खगोलीय व आकाशीय अवलोकन शिविर 18 से

खगोलीय व आकाशीय अवलोकन शिविर 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खगोलीय व आकाशीय अवलोकन शिविर 18 से

उज्जैन |
जीवाजी वेधशाला में 18 से 26 मई तक खगोलीय शिविर प्रतिदिन शाम 4 से रात नौ बजे तक लगेगा। अधीक्षक डॉ. राजेंद्रप्रकाश गुप्त ने बताया प्राचीन पांच यंत्रों से सूर्य की उत्तरायण, दक्षिणायन, उत्तरीय एवं दक्षिणी गोलार्द्ध, कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत् रेखा व राशियों में स्थिति, स्थानीय एवं मानक समय की अवधारणा, समय मापन का तरीका, क्रांति, ग्रहों की स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा। तारामंडल में राशियों, प्रमुख नक्षत्रों, कालपुरूष, सप्तऋषि आदि को डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा। ‘हमारा सौर परिवार’ नामक सीडी से सूर्य व ग्रहों की जानकारी दी जाएगी।

31 को जनजागृति कार्यक्रम

उज्जैन | विश्व में युवाओं, विद्यार्थियों एवं जन-सामान्य में बढ़ती हुई तंबाकू/धूम्रपान की सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जन-सामान्य को धूम्रपान सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिये जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षा विभाग, जिपं सीईओ से तंबाकू की रोकथाम के लिए गतिविधियां आयोजित करने को कहा है। गायत्री शक्तिपीठ को भी जोड़ कर जन-जागृति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...