पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती : त्रिवेणी स्थित मंदिर में रसगुल्ले, बरफी, नमकीन सहित 56 भोग

शनि जयंती : त्रिवेणी स्थित मंदिर में रसगुल्ले, बरफी, नमकीन सहित 56 भोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | शनि जयंती पर मंगलवार को त्रिवेणी संगम स्थित नवग्रह शनि मंदिर में विशेष शृंगार किया गया। भगवान को रसगुल्ले, बरफी, नमकीन सहित 56 भोग लगाए। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नवग्रह मंदिर में सुबह 9.00 बजे श्री शनि भगवान की महापूजा एवं अभिषेक किया। श्री शनि भगवान का पंचामृत, सरसों का तेल, विभिन्न फलों के रसों से अभिषेक किया। नईपेठ, ढाबारोड व अन्य शनि मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। हनुमान मंदिरों में आरती पूजन कर प्रसादी वितरित की।

खबरें और भी हैं...