अभिभाषक संघ में चिकित्सा व्याख्यान
अभिभाषक संघ में चिकित्सा व्याख्यान
उज्जैन | मंडल अभिभाषक संघ व माधव बाग कार्डिकल आयुर्वेद क्लीनिक के तत्वावधान में मंडल अभिभाषक संघ सभाकक्ष में मंगलवार को चिकित्सा व्याख्यान हुआ। इसमें इंदौर के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र गोले व डॉ. प्रियंका शर्मा ने हृदय व शुगर रो तथा बीपी के लक्षण व उनके निदान संबंधी परामर्श दिया। संघ अध्यक्ष प्रमोद चौबे, राकेश भार्गव, दिनेशचंद्र पंड्या, किरण जुनेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सह सचिव प्रणव गर्ग ने किया। आभार कमलकिशोर तिवारी ने माना। कमलसिंह आंजना, संजयसिंह आंजना, कौशल परमार, अमित मिश्रा, योगेश व्यास, डीडी चौधरी मौजूद थे।