भागवत कथा में कृष्ण विवाह उत्सव मनाया
भागवत कथा में कृष्ण विवाह उत्सव मनाया
उज्जैन | महामृत्युंजय धाम पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार को श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग के साथ ही कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का उत्सव भी मनाया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में डूबकर नाचने लगे। महामृत्युंजय धाम के पास महेश विहार कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पं. बालकृष्ण कौशिक राजस्थानवालों की कथा में भागवत कथा प्रसंग सुनाए। दिनेश गुरु के अनुसार महामृत्युंजय धाम में भगवान गणेश, पार्वती, कार्तिक स्वामी, नंदी, भगवान शिव, वीरभद्र, दुर्गा, हनुमानजी एवं इच्छापूर्ण बालाजी, शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। समाजसेवी सत्यनारायण जायसवाल रोज सुबह-शाम चार-चार घंटे का अनुष्ठान शाम को कर रहे हैं।