विद्यािर्थयों को एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न कोर्स की जानकारी
उज्जैन | स्टूडेंट्स को कॅरियर के अवसरों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर द्वारा तीन दिवसीय शिक्षा का महाकुंभ 2018 का अायोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को कॅरियर और तमाम कोर्सेस की जानकारियां उपलब्ध हो सकेगी। शिक्षा के महाकुंभ में इंजीनियरिंग, मेडिकल, फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक एंड वेब डिजाइनिंग, एनिमेशन, डिफेंस, सिविल सर्विसेस, रेलवे, बैंकिंग और मल्टीमीडिया में कॅरियर के मौकों के बारे में विद्यार्थी जानकारी हासिल कर सकेंगे। देवास रोड स्थित शर्मा परिसर में 18 से 20 मई तक आयोजित होने वाले शिक्षा का महाकुंभ 2018 में शहर के कई प्रमुख विद्यालय, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान शामिल होंगे, जहां बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर अभिभावकों की चिंता दूर करने के साथ ही छात्र-छात्राओं को विषय एवं संस्थान का चयन करने एवं बेहतर कॅरियर हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा। दैनिक भास्कर का यह प्रयास उन विद्यार्थियों एवं अिभभावकों की समस्याओं को दूर करेगा, जो अपने कॅरियर तथा भविष्य को लेकर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यािर्थयों को विषय विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान करवाना है। शिक्षा महाकुंभ में श्री वैष्णव विद्यापीठ विवि, महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, सिम्बियोसिस एप्लाइड साइंसेज, कौटिल्य एकेडमी, खान स्टडी ग्रुप, अक्षत इंटरनेशनल स्कूल, एडवांस कॉलेज, फ्यूचर विजन कॉलेज, नवसंवत कॉलेज, केटीएम, निर्मला कॉलेज शामिल होंगे। अिधक जानकारी के लिए मो. 98264-94437 पर संपर्क किया जा सकता है।