हम सदा शहीदों के ऋणी रहेंगे- उपाध्याय
उज्जैन | भारतीय स्वाधीनता संग्राम में सुखदेव थापर ऐसा नाम है जो न सिर्फ अपनी देशभक्ति, साहस और मातृभूमि पर कुर्बान होने के लिए जाना जाता है, बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के अनन्य मित्र के रूप में भी उनका नाम इतिहास में दर्ज है। हम सदा अमर शहीदों के ऋणी रहेंगे। यह बात सिंहपुरी स्थित बालोद्यानमें जोन क्रमांक-2 के सदस्य पं. अरविंद उपाध्याय ने कही। वे क्रांतिकारी अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर संस्था गीताश्रीधर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित आदरांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता पूर्व एल्डरमैन ओमप्रकाश कसेरा ने की। अन्य अतिथि दिलीप श्रीवास, महेश गुप्ता, हेमंत वर्मा, प्रकाश परमार, सुरेश राठौर थे। अतिथियों ने तीनों अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। संस्था सचिव रूपेश काबरा ने 15 मई 2019 तक राष्ट्र एवं आमजन की सेवा करने वाले सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन कर उन्हें ‘गीताश्रीधर राष्ट्रसेवा’ अवार्ड देने की घोषणा की।