पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाकू लिए युवक को फ्रीगंज से पकड़ा आर्म्स एक्ट की कार्रवाई किए बगैर छोड़ा

चाकू लिए युवक को फ्रीगंज से पकड़ा आर्म्स एक्ट की कार्रवाई किए बगैर छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधवनगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले दो मामले सामने आए है। एक चाकू लिए पकड़े गए युवक को मामूली कार्रवाई कर छोड़ने का है तो दूसरा रात 11 बजे के बाद तक खुली कुल्फी की दुकान बंद कराने गए कांस्टेबलों की बीट बदलने को लेकर है। दोनों ही मामले में थाना इंचार्ज इसे मामूली बात कहकर टाल गए।

सोमवार शाम को चार बजे करीब फ्रीगंज में मोनालिसा ब्यूटी पार्लर के समीप से कांस्टेबल राजाराम और राजेश ने वाल्मीकि काॅलोनी निवासी निलेश उर्फ नीलू संगत को पकड़ा था। युवक हत्या में फरार 25 हजार के इनामी हेमंत बोखला के साथ पूर्व में रहता था। इसी कारण दोनों जवानों ने उसे देखा तो आवाज दी। वह भागकर ब्यूटी पार्लर के समीप टेलर की दुकान में जाकर छुप गया, जिसे दोनों जवानों ने पकड़ा। इस दौरान मौके से ही खटकेदार चाकू बरामद किया था। थाने पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई न करते हुए धारा 151 में कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया। पूछे जाने पर थाना इंचार्ज गगन बादल ने कहा कि इस बारे में मुझे जानकारी नहीं थाने पर फोन लगाकर पता कर ले। थाने फोन लगाने पर हेड मोहर्रिर ने जवाब दिया 151 में ही कार्रवाई की थी।

रात 11 के बाद तक खुली थी कुल्फी की दुकान बंद कराने गए कांस्टेबलों की बीट ही बदल दी

इसी तरह फ्रीगंज में हारफुल की दुकानों के सामने कुल्फी की दुकान रात 11 बजे के बाद तक खुली थी। कंट्रोल रूम से वायर लेस सेट पर मिले निर्देश पर थाने के कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा और दिग्पाल उसे बंद कराने गए थे। जहां दुकान संचालक से कहासुनी हुई थी इसके बाद मंगलवार को थाना इंचार्ज ने दोनों कांस्टेबलों की बीट बदलकर महानंदानगर कर दी। इस बारे में भी पूछे जाने पर इसे सामान्य प्रक्रिया कहकर बात टाल दी।

खबरें और भी हैं...