पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या में 10 महीने से फरार युवती को पकड़ने गई पुलिस, घरवालों ने बिस्तर के नीचे छुपा दिया

हत्या में 10 महीने से फरार युवती को पकड़ने गई पुलिस, घरवालों ने बिस्तर के नीचे छुपा दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | बापूनगर में 10 महीने पहले हुई उदयसिंह की हत्या में फरार युवती के घर पर होने की सूचना पर चिमनगंज पुलिस ने पटेलनगर घर पर दबिश दी। पुलिस को देख परिजनों ने युवती को कमरे में छुपा दिया और उस पर बिस्तर रख दिए। वापस जाते समय एसआई लिलियन मालवीय को शंका हुई तो बिस्तर हटाने पर युवती छुपी मिली। मामला 30 जुलाई 17 का है। एसआई राजेन्द्र जाधव ने बताया बापूनगर में उदय लोधी से विवाद होने पर राकेश मेहरा और उसके पुत्रों ने लोधी के परिजनों पर हमला किया था। इसमें मेहरा की पुत्री प्रतिभा भी शामिल थी। हत्या में उसे भी आरोपी बनाया था। सोमवार रात को परिजनों से मिलने वह घर पहुंची थी जिसे सूचना पर पकड़ा। मंगलवार को उसे भैरवगढ़ जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...