मंदिरों के आसपास सफाई नहीं, पीने का पानी भी नहीं मिला
मंदिरों के आसपास सफाई नहीं, पीने का पानी भी नहीं मिला
उज्जैन | अधिक मास पुरुषोत्तम मास का पहला दिन नौ नारायण चौरासी महादेव की पूजा का रहा। श्रीनाथजी की हवेली ढाबा रोड, गोवर्धन नाथ की हवेली कार्तिक चौक, मदनमोहन जी की हवेली सराफा, पुरुषोत्तम जी की हवेली गोला मंडी पर फूल-शृंंगार दर्शन कराए। मंदिरों के आसपास साफ-सफाई और पेयजल की अव्यवस्था रही। यहां सब्जियों, फलों के ठेले लगे रहे, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा हुई। पार्किंग का भी अभाव रहा। ढाबा रोड क्षेत्र में ठेला गाड़ी वालों को हटाकर दर्शनार्थियों के लिए एक माह तो सुविधाजनक बनाया जा सकता है। प्रकाश और पुलिस व्यवस्था की भी कमी रही।