वृद्ध महिलाओं को कसरत के लिए उपकरण भेंट
वृद्ध महिलाओं को कसरत के लिए उपकरण भेंट
उज्जैन | वृद्ध महिलाएं आश्रम में कसरत व योग कर पूरी तरह स्वस्थ रहें। आश्रम में ही उपकरण के माध्यम से रनिंग वाक कर सकें। आश्रम से वृद्ध महिलाओं को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई लेडीज क्लब ने 25 हजार से ज्यादा के उपकरण वृद्धाश्रम को भेंट किए। क्लब की स्वाति घाटिया के अनुसार एसबीआई लेडीज क्लब द्वारा मदर टेरेसा वृद्धा आश्रम में स्टेरिक साइकिल व रोलर जागर उपकरण भेंट किए। इस अवसर पर क्षमा चोरी, सचिव पुष्पा गुप्ता, भारतीय माधव, तोशी लाल, मीना मशारामानी, गीता यादव, सुनीता व्यास मौजूद थी।
जायसवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्माान
उज्जैन | सहस्रबाहु जायसवाल युवा मंच ने माशिमं मप्र भोपाल की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उल्लेेखनीय सफलता अर्जित करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर अर्चित जायवाल, को 10वीं में 70 प्रतिशत व सागर जायसवाल को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान मंच सदस्य मोहन जायसवाल, संदीप जायसवाल, सोनू जायसवाल, शुभम जायसवाल, चेतन जायसवाल, शिवम जायसवाल, डॉ. जितेंद्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल, पंकज जायसवाल मौजूद थे।
चौरासी महादेव, नौ नारायण का फोल्डर विमोचित
उज्जैन | अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) प्रारंभ के अवसर पर बुधवार को दुलर्भ आध्यात्मिक जानकारी आम धर्मालुजन को उपलब्ध कराने के लिए चौरासी महादेव, नौ नारायण, सप्तसागर के फोल्डर का रामानुजकोट के पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथचार्यजी ने किया। गीताश्रीधर धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव रूपेश काबरा ने बताया इस फोल्डर में 84 महादेव की दर्शन यात्रा, सप्तसागर, नौ नारायण के नाम पते शामिल हैं। इसका नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
उत्कृष्ट प्रदर्शनी करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
उज्जैन | माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सरस्वती शिशु मंदिर महाकालपुरम् में हुआ। मुख्य वक्ता विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत सचिव प्रकाश रोकड़े व अतिथि प्रांत प्रमुख ओमप्रकाश जांगवलवा थे। विद्यार्थियों को अभिनंदन-पत्र व नकद राशि प्रदान की गई। संचालन प्राचार्य महेंद्र भगत ने किया। आभार सुदर्शन शिलुकर ने माना।
महिला आईटीआई को 30 वर्ष बाद स्वयं का भवन
उज्जैन | शासकीय महिला आईटीआई और बालक छात्रावास के नए भवन का उद्घाटन मक्सी रोड पर बुधवार दोपहर में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया। 72 सीटर बालक छात्रावास का एक करोड़ 79 लाख तथा आईटीआई भवन का निर्माण 4 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। प्रभारी मंत्री ने शाम को सिद्धवट पर एक करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रवेश द्वार, कम्युनिटी हॉल एवं सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। उन्होंने महाकाल दर्शन किए और इसके बाद प्रेस क्लब पर फीता काटकर शिवकुमार वत्स की स्मृति में वाचनालय का शुभारंभ किया।