38 कलाकारों ने एक ही मंच पर दिखाया शुद्ध कथक
कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में बुधवार रात किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्योत्सव 2018 कार्यक्रम आयोजित किया। एक ही मंच पर 38 कलाकारों ने जयपुर घराने का शुद्ध कथक प्रस्तुत किया। 36 प्रतिभागियों के अलावा मुंबई से आई 8 वर्ष की सिया काले आैर प्रतिभा रघुवंशी ने एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कथक गुरु पं. कुंदनलाल गंगानी स्मृति प्रथम नृत्यालंकरण 2018 जयपुर की नृत्य गुरु डॉ. शशि सांखला को दिया गया। नृत्य स्पर्धा में नईदिल्ली के सिद्धार्थ भट्टाचार्जी को पं. राजेंद्र गंगानी कथक नृत्य अलंकरण 2018, कोलकाता की मोहिनी साहा को किंकिणी कीर्तन कथकश्री अलंकरण, पुणे की पूजा ओवलेकर को किंकिणी कीर्तन नटराज अलंकरण आैर मुंबई की सिया काले को प्रतिभा अलंकरण से सम्मानित किया। नृत्य गुरु पं. राजेंद्र गंगानी ने कलाकारों को सम्मानित किया।
किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्योत्सव 2018 में कथक प्रस्तुत करतीं कलाकार।