- Hindi News
- National
- पहले ज्येष्ठ में तिथि आने से गंगा दशहरा 24 को, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा 23 से शुरू होगी, 15 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे
पहले ज्येष्ठ में तिथि आने से गंगा दशहरा 24 को, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा 23 से शुरू होगी, 15 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे
अधिकमास दो ज्येष्ठ में से गंगा दशहरा पहले ज्येष्ठ में मनाने का शास्त्रों में उल्लेख है। इसलिए गंगा दशहरा उत्सव 24 मई को मनाया जाएगा। शिप्रा परिक्रमा यात्रा भी इसी अनुसार 23 से शुरू होकर 24 को समाप्त होगी।
अधिकमास के कारण गंगा दशहरा उत्सव का महत्व भी बढ़ गया है। पं. श्याम नारायण व्यास के अनुसार जेष्ठ अधिकमास होने से पहले ज्येष्ठ में ही इसे मनाया जाना चाहिए। इस मौके पर आयोजित होने वाली शिप्रा परिक्रमा तीर्थ यात्रा 23 मई से शुरू होगी। इसमें लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा का आयोजन मोक्षदायिनी शिप्रा एवं उसके किनारे स्थित तीर्थों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाता है। परिक्रमा में विद्वान, पर्यावरण विशेषज्ञ, वैज्ञानिक एवं समाजजन शामिल होकर शिप्रा के किनारे तीर्थ दर्शन कर पुण्य लाभ लेने के साथ शिप्रा से संबंधित हेरिटेज स्थलों, पर्यावरण आदि का अध्ययन कर शिप्रा संरक्षण के लिए रिपोर्ट तैयार करेंगे। विधायक डॉ.मोहन यादव ने बताया पर्यावरणविद एवं वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई परीक्षण रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जाएगी।