अफसरों के सामने शिकायतें रख सकेंगे शिक्षक-कर्मचारी
अफसरों के सामने शिकायतें रख सकेंगे शिक्षक-कर्मचारी
उज्जैन | वरिष्ठता, वेतनमान आैर अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षकों आैर विभागीय कर्मचारियों को अब शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ऐसी समस्याओं आैर शिकायतों के निराकरण के लिए परिवेदना निवारण शिविर लगाएगा। शिविर में शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। 18 मई को जिले के सभी विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में शिविर लगाया जाएगा। शिक्षक आैर अन्य कर्मचारियों को स्थापना संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए शैक्षणिक दायित्व छोड़ विकासखंड, जिला, संभाग आैर संचालनालय कार्यालय तक जाना पड़ता है।