पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांडयाखेड़ी मार्ग पर एक्सीडेंट में युवक की मौत परिजनों ने सड़क पर लाश रख किया चक्काजाम

पांडयाखेड़ी मार्ग पर एक्सीडेंट में युवक की मौत परिजनों ने सड़क पर लाश रख किया चक्काजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | मक्सीरोड पांडयाखेड़ी मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल नंदकिशोर अहिरवार 35 साल की बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और क्षेत्र के लोगों ने पांडयाखेड़ी में सड़क पर लाश रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर सीएसपी एनएस रावत पहुंचे और लोगों से बात की। लोगों का कहना था कि उक्त मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए और मृतक के परिजनों को शासन आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवाए। सीएसपी के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म कर लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। थाना इंचार्ज रोहित पटेल ने बताया वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...